घटना के बाद घर के बाहर बैठे लोग।
- फोटो : amar ujala
रेढ़र थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी प्रभूदयाल झा(75) शनिवार की दोपहर अपने नाती हिमांशु के साथ बाइक से माधौगढ़ आ रहे थे। तभी कैलोर के पास ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार नाना और नाती गड्ढे में जा गिरे। राहगीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जहां डाक्टर ने प्रभूदयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माधौगढ़ कोतवाल रामसहाय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना जब घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।