फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद मिला साले का शव, जीजा लापता

Tue, 16 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
रविंद्र की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटरा के बिनौरा नहर में बाइक समेत गिरे जीजा साले में कुसमिलिया माइनर के पास से 8 दिन बाद साले का शव पानी में उतराता मिल गया है। उसकी जेब से एक मोबाइल, कुछ रुपये व पहचान पत्र बरामद हुआ है। वहीं जीजा का शव अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


बीती आठ जनवरी को उरई के मोहल्ला सुशील नगर निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (25) पुत्र रामसिंह अपने चचेरे इंद्रनगर निवासी साले रविंद्र कुमार (25) पुत्र जवाहर सिंह के साथ बाइक से कोटरा ससुराल जा रहा था। रास्ते में बिनौरा गांव से निकली नहर हमीरपुर साख में बाइक समेत दोनों गिर गए थे। तब से पुलिस निरंतर दोनों की तलाश कर रही है।

तलाश के लिए एटा के मैनपुरी से पीएसी की बटालियन बुलाई गई थी, लेकिन तीन दिन तलाश के बाद उनके भी हाथ खाली रहे और आखिकार बटालियर को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, जितेंद्र व रविंद्र के घरवालों ने भी उनके मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मंगलवार सुबह नहर के कुसमिलिया माइनर के पास कुछ किसानों ने पानी में एक शव उतराता देखा। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलावा। पेंट की जेब से मिले पहचान पत्र व कागजों से शिनाख्त हुई कि शव रविंद्र कुमार का है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रवींद्र के परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। रविंद्र के पहने हुए पेंट की जेब से एक मोबाइल, कुछ रुपये, आधार कार्ड व कुछ कागजात बरामद हुए है। उधर जितेंद्र का शव न मिलने से पुलिस की तलाश अभी भी जारी है। रविंद्र का शव मिलने से जितेंद्र के यहां भी मातम है। पुलिस ने कुसमिलिया माइन के पास गोताखोरों से एक बार फिर तलाश शुरू  करा दी है, जिससे जितेंद्र का भी शव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें