फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा से 260 लीटर शराब बरामद

Fri, 20 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव के मद्देनजर शहर कोतवाली पुलिस ने झांसी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारकर वहां रखी 260 लीटर कच्ची शराब व 143 क्विंटल लहन के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। अवैध शराब बनाने की भट्ठी भी बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की झांसी रोड स्थित कबूतरा डेरा पर पंचायत चुनाव में खपाने को अवैध कच्ची शराब रखी है। उन्होंने हमराहियों व महिला पुलिस के साथ मौके पर जाकर छापा मारकर। वहां रखी 260 लीटर कच्ची शराब, 143 क्विंटल शराब बनाने का लहन नष्ट कर उपकरण भी तोड़ दिए। इस दौरान मौके पर शराब

उतार रही नेहा, रोशनी, सत्यवती, प्रीति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। कोतवाल ने बताया कि यह अभियान कोतवाली क्षेत्र के अन्य कबूतरा डेरों पर भी चलाया जाएगा। बताते चलें कि शुक्रवार को ही बैठक में एसपी ने निर्देश दिए थे कि अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें