फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बरामद कर बिजली-पानी का कनेक्शन काटा

Wed, 13 Feb 2019 12:12 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कबूतरा डेरे पर मौजूद एसडीएम, सीओ, कोतवाल व आबकारी की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एसडीएम गुलाब सिंह एवं सीओ शीशराम सिंह की अगुवाई में कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक विष्णुप्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ढाई हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया गया। खेतों और डेरे के आसपास छिपा कर रखी गई कच्ची शराब के पाउच पुलिस ने गड्ढा खोद कर बरामद किए। अनुमान के मुताबिक लगभग तीस लीटर शराब पुलिस ने बरामद की। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रतापसिंह, अजितकुमार सिंह, विवेक व्यास, महिला सिपाही कुसुम तिवारी, विनोदकुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम गुलाब सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनकी पूरी लाइन ही तोड़ डाली। वहां लगा मीटर भी उखाड़ लिया गया। इसके बाद कबूतरों के निजी हैंडपंप में डाली गई सबमर्सिबल पंप की लाइन भी काट दी। पुलिस ने डेरों तक पहुंचने के लिए नाले के ऊपर डाले गए जाली आदि को भी हटवा लिया। एसडीएम का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इन लोगों को कच्ची शराब का कारोबार नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें