यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संविदा पर तैनात लाइनमैन अपने साथी को घर से लिवा लाया और उसको पोल पर चढ़ाकर लाइन ठीक करवाने लगा। तभी किसी ने लाइन चालू कर दी और पोल पर चढ़ा यु़वक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एट थाना क्षेत्र के गांव अमीटा निवासी प्रेम
नारायण (28) पुत्र धनाराम बिजली विभाग में पहले संविदा कर्मी था। इन दिनाें वह घर पर ही रहता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उसको संविदा कर्मी लाइनमैन प्रकाश ने बुलाया और उससे कहा कि लाइन शट डाउन है। वह पहाड़गांव फीडर के पोल पर चढ़कर फ्यूज बांध दे। इस पर वह सुबह करीब 10 बजे खंभे पर चढ़ गया और लाइन ठीके करने लगा। तभी अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी और वह
एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।