शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किशोर के साथ कुकर्म किया। किशोर ने जब घटना की जानकारी परिजनों को दी तो भीड़ कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने पहले मामला टरकाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को उग्र होता देख पुलिस ने आनन-फानन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि जेल रोड स्थित रामकुंड के पास रहने वाले युवक अरमान ने पड़ोसी के दस साल के बेटे को बुधवार की सुबह कैरम खेलने के बहाने घर बुलाया। घर में अरमान ने किशोर से कुकर्म किया। किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई।
गुस्साएं परिजन जब अरमान के यहां पहुंचे तो घर से भाग गया। इस पर परिजन लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद फोर्स अरमान केे घर पहुंची और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।