कालपी कोतवाली में पीड़ित से जानकारी लेते एएसपी।
- फोटो : amar ujala
चुर्खी थना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी अनिल सिंह उर्फ तूफान गुरुवार की देर शाम अपने खेत पर काम कर रहा था तभी उसे आधा दर्जन बदमाशों ने आकर पकड़ लिया। बदमाश अनिल को बंधक बनाकर पीटते हुए अपने साथ ले गए। उसे सिरसाकलार थाना क्षेत्र के बीहड़ में ले जाकर बदमाशों ने उससे 2200 रुपये और सोने की बाली लूट ली। इसके बाद अनिल को बदमाशों ने निबहना गांव के बाद छोड़ दिया और भाग निकले। उधर अनिल के लापता होने की खबर जब उसने परिजनों को हुई तो उन्होंने चुर्खी थाने आकर तहरीर दी।
किसी तरह अनिल ने अपने परिजनों से मोबाइल पर फोन कर अपने साथ लूट की खबर दी। इसके बाद परिजन तुरंत उसके पास ीपहुंचे और उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचे। उधर मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने बीहड़ में कॉबिंग शुरू कर दी। शुक्रवार को एएसपी ने भी कालपी कोतवाली पहुंचकर लूट का शिकार हुए अनिल से बातचीत की। साथ ही पुलिस को बीहड़ में कॉबिंग करने के निर्देश दिए। एएसपी का कहना है कि जंगल में काबिंग जारी है। जल्द ही बदमाशों की पकड़ा जाएगा।