फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में शुक्रवार की सुबह नाली के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। दोनों पक्षों से एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे केे विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

पहदेवाजीत गांव निवासी रघुनाथ राजभर ने घर के सामने से निकली ग्राम पंचायत की नाली को पाट दिया था। शुक्रवार की सुबह गांव के राजेंद्र राजभर ने पाटी नाली का सफाई करा रहे थे। रघुनाथ राजभर ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए काम बंद कराने की बात कही। जिस पर राजेंद्र राजभर ने सफाई का काम जारी रखा। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। घटना में एक पक्ष से रघुनाथ, सुरेश, देवनाथ और मोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से ज्योति, राजेंद्र, मदन और श्रीक्रांती घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रतनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए मुकदमे दर्ज कराने को लेकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें