फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों को छुड़ाने के लिए हंगामा

Fri, 08 Feb 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
थाने में हंगामा करने वाले आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरुवार रात बेरी रोड स्थित हरिओम गेस्ट हाउस में उमाशंकर निवासी गुजौरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर की दो पुत्रियों की शादी थी। बारात इस्लामपुर थाना डौकी, आगरा से आई थी। रात 11 बजे कुछ बाराती शराब पीने के लिए बस स्टाप स्थित ठेके पहुंचे तो वह बंद मिला। तभी वहां से गुजर रहे कस्बा निवासी लौहपीटा फूल सिंह से दूसरे ठेका का पता पूछा, बताने से इंकार करने पर बराती उसे पीटने लगे। मारपीट की सूचना पाकर एसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और दो बारातियों को लेकर थाने आ गए।

विज्ञापन


इसकी जानकारी समारोह में शामिल बारातियों व जनातियों को हुई तो लगभग एक दर्जन युवक थाने पहुंचे और वहां मौजूद मुंशी सुरजीत कुमार से भिड़ गए। थाने में हो हल्ला होने पर वहां मौजूद इक्का दुक्का सिपाहियों ने युवकों को शांत कराने का प्रयास किया तो वे सिपाहियों और मुंशी के साथ ही धक्कामुक्की करने लगे। मुंशी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने का पूरा फोर्स वहां पहुंच गया और हंगामा कर रहे सात युवकों वीरेंद्र पाल पुत्र भागीरथ, श्याम बाबू पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासीगण मोहल्ला सिद्धार्थनगर कस्बा कदौरा,

बृजेंद्र सिंह पुत्र रामशंकर व हरिशंकर पुत्र स्वामीदीन निवासी गण गुजौरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर, कृष्णवीर पुत्र नरोत्तम, धर्मेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गब्बर पुत्र राधेश्याम निवासी गण इस्लामपुर थाना डौकी जिला आगरा को पकड़ लिया। जबकि मौके से एक फौजी व आधा दर्जन बवाली युवक भाग गए। वहीं पूरे मामले में कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि हाथापाई की बात गलत है, सिर्फ कहासुनी हुई थी। इसलिए ही सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। फौजी समेत बाकी के भी फरार लोगों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें