फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने आए दो आरोपियों को सीआईए ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से कर रहे थे चोरी, आठ मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भगत सिंह मार्केट में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए आए दो युवकों को सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में श्याम नगर कॉलोनी निवासी कामिल और जसबीर ने आठ मोटरसाइकिलों को चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी मोटरसाइकिलों को बरामद कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
डीएसपी आदर्शदीप और सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों के बताया कि सीआईए को सूचना मिली कि भगत सिंह मार्केट में दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। जानकारी मिलते ही सीआईए टीम भगत सिंह मार्केट पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा बेचने के लिए लाई गई मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने आठ मोटरसाइकिलों को चोरी करने की बात को स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के बताए गए ठिकानों से मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन साल से कर रहे थे चोरी
डीएसपी ने बताया कि 20 वर्षीय कामिल और 21 वर्षीय जसबीर तीन साल से मोटरसाइकिलों को चोरी करने का काम कर रहे थे। दसवीं तक पढ़े-लिखे दोनों युवक काम धंधे की तलाश में भटक रहे थे, लेकिन जल्द पैसे कमाने के चक्कर में मोटरसाइकिल चोरी करने लगे। अभी तक इनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ था। पहली बार ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
विज्ञापन

कहां-कहां से चुराईं मोटरसाइकिलें
दोनों ने 15 दिन पहले महम से एक बाइक, तीन माह पहले नरवाना से एक बाइक, पांच माह पहले सफीदों व पिंडारा से एक-एक बाइक, छह माह पहले बस स्टैंड जींद से एक बाइक, 2018 में हांसी से एक बाइक, दो वर्ष पहले टोहाना से एक बाइक, सितंबर 2018 में जुलाना से गांव खरेंटी निवासी नफे सिंह की बाइक चोरी की थी। नफे सिंह की बाइक को ही यह लोग शनिवार को भगत सिंह मार्केट में बेचने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें