सोमवार को मस्जिद में गैरधर्म की लड़की होने की जानकारी पर पास ही दुकान खोले दुकानदारों ने इसका विरोध किया। लड़की तो मौके से चली गई, लेकिन दुकानदारों ने मस्जिद में मौजूद मौलवी व उसके साथी को पीट दिया। इस दौरान मौलवी का पुत्र भाग निकला। उस पर मस्जिद में लड़की लाने का आरोप था। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों
पक्षों को हिरासत में ले लिया। माधौगढ़ निवासी रहवर खां ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे उन्होंने मस्जिद से एक लड़की निकलते देखी तो उसने मौलवी अनीस से विरोध किया। इस पर वह झगड़ने लगा। इस पर उसने मौलवी को पीट दिया। बचाने आए उसके साथी शेखरजा को भी दुकानदार ने पीट दिया। इस दौरान कथित
रूप से लड़की के साथ मौजूद मौलवी का पुत्र अली मुहम्मद भाग निकला। यह बात कस्बे में आग की तरह फैल गई और वहां लोग एकत्र होने लगे। सूचना पाकर थाना पुलिस मौकेे पर पहंची और दोनों पक्षों को थाने लाई। एक दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। मस्जिद केे आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।