फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने युवक पर झोंका फायर

Sun, 08 Jul 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

 माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी नीरज पचौरी पुत्र जयनारायण ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने घर के बाहर बने पशुबाडे़ में जानवरों को चारा डालने गया था। जब वह घर के अंदर जा रहा था तभी उसके चाचा भाजपा नेता हरिओम पचौरी की हत्या करने का आरोपी राहुल पुत्र रामपाल सिंह व अभिषेक उर्फ बेटू पुत्र शत्रुघ्न सिंह बाइक से आए और तमंचा लगाते हुए मामले की पैरवी न करने की बात कहकर धमकी देने लगे। उनके हाथ में तमंचा देखकर वह घर के अंदर की तरफ भागा।

विज्ञापन


इस पर राहुल ने उसे जान से मारने के लिए तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गया। तभी गोली की आवाज सुनकर मंदिर से लौट रहे मोहल्ले के ही शैलेंद्र दुबे व प्रेमबाबू ने उन दोनों को ललकारा तो वे लोग तमंचा लहराते हुए भागे और अपने मकान पर पहुंचकर एक और फायर कर दिया। नीरज का कहना है कि चाचा की हत्या के मामले की पैरवी करने के कारण उससे व उसके परिवार से रंजिश मानते है। पीड़ित ने बंगरा चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें