फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों की नकदी-जेवर चोरी

Tue, 20 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में सोमवार देर रात एक ही मोहल्ले के दो घरों में चोरों ने चोरी की। इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व नगदी पार कर दी। सामान उड़ाने के बाद बक्से घर के पीछे फेंक गए। मुहम्मदाबाद में सोमवार देर रात दो घरों में चोरों ने चोरी की। पहले चोर हबीब रजा के पक्के घर में पीछे से चढ़े और तीन कमरों में रखा सामान उठा
विज्ञापन


ले गए। पहले कमरे से चाबी उठाकर दूसरे कमरे में लगा ताला खोला और बक्से निकाल लिए। ीसरे कमरे में रखी अलमारी से भी दो सोने की अंगूठी, एक सोने की झुमकी, एक सोने का मंगलसूत्र, 250 ग्राम चांदी के जेवर के अलावा लगभग 60 हजार रुपये ले गए। घर से चुराए बक्से को खाली कर घर के पीछे फेंक गए। इसके बाद चोरों ने रहमतउल्ला के घर को निशाना

बनाया। यहां चोरों ने अमानतउल्ला पुत्र रहमतउल्ला जो कि पत्नी सहित मुंबई मजदूरी के लिए गया था, के यहां से सारे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना डकोर कोतवाली पुलिस को देकर जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

 
नशीला पदार्थ सुंघा कर चोरी
पीड़ित हबीब खां के  अनुसार उन्हें लघुशंका की शिकायत रहती है और वह हर डेढ़ घंटे में बाथरूम जाते हैं। सोमवार रात उन्हें एक भी बार बाथरूम नहीं जाना पड़ा। रात कब निकल गई, पता ही नहीं चला। कहा कि उन्हें कुछ बेहोशी का पदार्थ सुंघाया गया। इसलिए वे रात भर सोते रहे और चोर घर में आराम से चोरी करते रहे।
 
चोरी में प्रयुक्त औजार पड़े मिले
घर में घुस कर उसमें रखे बक्से चोर उठाकर बाहर ले आये और घर के लोगों को पता तक नहीं चला। इसके बाद चोरों ने घर के पीछे बक्से के कब्जे तोड़े और उसमे रखे जेवर निकाल लिए। टूटे बक्सों के साथ एक पेंचकस वहीं पड़ा मिला।
 
रिश्तेदार के भी रखे थे जेवर
हबीब खां का पक्का मकान होने से उनके साढ़ू अब्दुल हक की बेटी की शादी का सारा सामान रखा हुआ था। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी शामिल थे। अब्दुल हक की बेटी की शादी मार्च में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें