फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी को घर में घुसकर पीटा

Mon, 28 Mar 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
द‌लित की ‌प‌िटाई
विज्ञापन
हमलावराें ने उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर घर में रखे दस हजार रुपये व एक मंगल सूत्र लूट ले गए। पीड़ितों ने एसपी बब्लू कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली के कांशीराम कालोनी निवासी आनंद कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शहर के मुहल्ला तुफैलपुरवा निवासी दिलशाद की
विज्ञापन


बोलेरो का चालक है। वह ट्रैक्टर के कागज देकर बोलेरो चलाने के लिए भेजते थे इसलिए उसने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया। इस दौरान उसके दो माह के पैसे भी उन्हाेंने नहीं दिए। रविवार की दोपहर वह उनके घर पैसे मांगने गया तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और गाली गलौज की। इस पर वह वहां से चला आया। शाम करीब सात बजे दिलशाद

अपने साथी शहनवाज व आठ अज्ञात साथियाें के साथ उसके घर आ धमका और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगा। यह देख उसकी भाभी लक्ष्मी पत्नी संगम उसे बचाने

आई तो हमलावराें ने उसे भी पीट दिया और उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र तोड़ लिया। हमलावराें ने घर में रखा सामान भी तोड़  दिया और दस हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली गया लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। एसपी बब्लू कुमार ने सीओ जंगबहादुर सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


बेगारी ने करने पर दबंगाें ने मजदूर को पीटा
फसल काटने से मना करने पर दबंगाें ने एक युवक को दबंगों ने बेरहमी से मारापीटा। बचाने आए वृद्ध पिता को भी पीट कर घायल कर दिया। पिता-पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियाें के खिलाफ माधौगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुरा निवासी लल्लू वर्मा (35) पुत्र नाथूराम

वर्मा रविवार को अपने दरवाजे पर बैठा था। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से कमजोर है। शाम करीब छह बजे गांव के ही दबंग रामप्रकाश अपने पुत्र पिंकू के साथ उसके पास आए और मटर की कटाई करवाने के लिए कहा। उसने काम करने से मना कर दिया। यह सुनते ही दबंगाें का पारा चढ़ गया और उन्होंने उसे वहीं गिराकर मारपीट कर दी। चीखपुकार

सुनकर पिता नाथूराम बाहर आया और पुत्र को बचाने लगा तो हमलावराें ने उस पर भी लाठियाें से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगाें ने हमलावराें को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणाें ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच के बाद हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।

नाली के विवाद में अधेड़ को कुल्हाड़ी मारी
नाली के विवाद में हमलावर ने एक अधेड़ को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ चुर्खी थाना पुलिस को तहरीर दी। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव रिनिया निवासी मंशाराम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे उसके पड़ोसी बृहमाशंकर ने उसके घर की नाली बंद कर दी। उसने विरोध किया तो उसने सिर में कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें