कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी सत्यप्रकाश दो दिन पूर्व अपनी बहन के घर समारोह होने के कारण परिवार के साथ अलीगढ़ गए थे और घर पर ताला लगा था। बंद घर का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, सोने के कंगन, तोड़िया, कमरपेटी सहित लगभग दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
गुरुवार की सुबह जब वह घर लौटे तो ताले टूटे पड़े थे और सामान गायब था। आसपास पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं लग सका। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।