इटावा। चकरनगर थाना सहसो क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने सहसो चंबल पुल से कथित तौर पर गत सोमवार को छलांग लगा ली थी। पुलिस एवं परिजनों के चंबल नदी में लगातार खोजने पर भी बालिका का कोई सुराग नहीं लग सका है।
गत सोमवार को गांव निवासी एक किशोरी घर से साइकिल लेकर हनुमंतपुरा चौराहा बाजार आती थी। परंतु किशोरी जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। इस पर किशोरी की साइकिल सहसो के रास्ते पर मिली जबकि उसका दुपट्टा एवं चप्पलें सहसों पुल पर रखी मिली। इससे किशोरी के चंबल नदी में कूद जाने की आशंकाओं के चलते खोजबीन की गई, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। हालांकि सहसो पुलिस ने किशोरी के नदी में छलांग लगाने के मामले को संदिग्ध माना। परंतु, जिस युवक के गायब होने पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी वह युवक भी वापस आ गया है। अब सहसो पुलिस ने इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साध ली है।