फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ दुकान से एक लाख की चोरी

Mon, 09 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने जनरल स्टोर की होलसेल दुकान में रविवार देर रात एक लाख रुपये का माल चुरा लिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के साक्ष्य जुटाकर जल्द खुलासे की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभटट् निवासी संदीप पुरवार ने पुलिस को बताया कि रामलीला मैदान के सामने
विज्ञापन


उसकी जनरल स्टोर की होलसेल की दुकान है। रविवार रात 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोरों ने उसकी दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर लगभग एक लाख का सामान चुरा लिया। सुबह जब वह दुकान आया तो दरवाजा टूटा मिला। बताते चलें कि रामलीला मैदान क्षेत्र में एक माह के अंदर चोरी की यह छठी घटना है। इससे पूर्व भी

हुई चारियों का अभी तक कोतवाली पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसके चलते न केवल दुकानदारों में कोतवाली पुलिस के प्रति आक्रोश के साथ दहशत है। दुकानदार विष्णु अग्रवाल,
विज्ञापन


जाफर सिद्दीकी, जहांगीर आलम, अनुराग बहरे, अमित शिवहरे, रामजी गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, महेंद्र शिवहरे, बंटु शिवहरे आदि ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि बाजार में लगातार हो रही चोरियों का शीघ्र खुलासा किया जाए। इसके अलावा बाजार में पिकेट ड्यूटी भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें