बैरागढ़ माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की बाइक को ओवरटेेक कर दो लुटेराें ने तमंचे के बल पर 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मोबाइल पर थाना पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरे नहीं मिले। पुलिस संदिग्धाें की तलाश कर रही है। इससे पहले 23 मार्च को भी इसी इलाके में लुटेराें ने दो बाइक सवाराें
को लूट लिया था। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। एट थाना क्षेत्र के गांव अकोढ़ी निवासी किसान गोपाल सिंह रोज की तरह सोमवार की रात करीब नौ बजे बैरागढ़ माता मंदिर के दर्शन व आरती करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह 100 मीटर ही चले थे, कि पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेराें ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन पर
तमंचा तान दिया और बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बदमाशाें ने उनके साथ मारपीट कर जेब में पडे़ 23 हजार रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए भाग निकले। गोपाल ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के मोबाइल पर दी तो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने बदमाशाें की घेराबंदी
करने का भी दावा किया लेकिन शाम तक कोई भी लुटेरा उनकी पकड़ में नहीं आ सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि इससे पहले भी इसी
रोड पर बीती 23 मार्च होली की रात को भी बाइक सवार लुटेरों ने दो अलग-अलग लोगाें से नगदी व सोने की जंजीर आदि लूट ली थी। पुलिस अभी तक उन लूटों का भी खुलासा नहीं कर पाई है।