उरई (जालौन)। शराब पीने के दौरान चाचा भतीजे ने खाने पीने के बाद दोनाें में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। चाचा ने भतीजे की बाइक में आग लगा दी। इससे बाइक जल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनाें को पकड़कर थाने लाई और शांति भंग कीर धाराआें में चालान कर दिया।
कदौरा थाना व कसबा निवासी भतीजा अरविंद कुमार व चाचा मुल्लू कुशवाहा ने बुधवार की रात करीब नौ बजे दोनाें ने शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनाें में मारपीट हो गई। चाचा ने भतीजे की बाइक में आग लगा दी। इससे बाइक मौके पर ही जल गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनाें को पकड़कर थाने लाई और दोनाें के खिलाफ शांतिभंग की धाराआें में चालान कर दिया।