फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से भागा सोलन का जालसाज दबोचा

Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एयरपोर्ट से कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे एक धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी प्रदीप गर्ग को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस के मुताबिक प्रदीप सोलन का रहने वाला है। धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में कर्नाटक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके बाद वीरवार शाम चार बजे उसे कर्नाटक ले जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची, तभी वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। कर्नाटक पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत मोहाली पुलिस को दी और मोहाली पुलिस ने आरोपी को एयरपोर्ट के पास ही गिरफ्तार कर लिया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट केएसएचओ एचएस बल ने बताया कि सूचना पर पुलिस की ओर से छानबीन के दौरान प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें