फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 11 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा/उरई(जालौन)। पति को खेत पर जा रही महिला को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला भी सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


    माधौगढ़ थाना के गांव कुरौती निवासी सरोजनी (55) पत्नी रामप्रकाश शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने पति को खाना देने खेत पर जा रही थी। तभी रामपुरा निवासी शाहिद अपनी पत्नी रुखसाना के साथ बाइक से रामपुरा से बंगराजा रहा था। जब बाइक कु रौंती गंाव के पास पहुंचा तभी तेजरफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने के कारण महिला सरोजनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी शाहिद की पत्नी रुखसाना भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहंां मौके पर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें