फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने के विरोध पर बहनाें को पीटा

Sun, 17 Dec 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
थाने तहरीर देने पहुंची घायल आरती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कदौरा के  मरगायां गांव निवासी आरती पुत्री श्याम बाबू रविवार सुबह करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली रिंकी ने आकर उसके दरवाजे के सामने कूड़ा डाल दिया। आरती ने जब इस हरकत का विरोध किया तो रिंकी ने अपने पिता यदुराम को बुला लिया और दोनों मिलकर गालीगलौज करने लगे। आरती ने गालीगलौज करने का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसे बचाने आई बहन संतोषी व मां ममता को भी बाप बेटी ने मिलकर पीटा। जिसमें आरती व उसकी बहन संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। आरती व संतोषी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इलाज कराने के बाद दोनों थाने पहुंची और रिंकी व उसके पिता यदुराम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें