फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर लूटा

Sat, 13 Oct 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

 शिवम सिंह पुत्र बालेन्द्र सिंह निवासी परासन हाल मुकाम मोहल्ला मनीगंज कालपी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह नगर के मुन्ना  फुलपावर चौराहे से रामचबूतरा मोहल्ले की ओर जा रहा था। तभी जावेद पुत्र इनामुद्दीन अपने तीन साथियों के साथ आया और उसे घेरकर गालीगलौज करने लगा।

विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट कर दस हजार रुपये,  मोबाइल व सोने की जंजीर लूट ली व धमकी देते हुए भाग गए। शिवम के मामा दीपू सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना से आहत शिवम ने मनीगंज स्थित घर आकर फांसी लगा ली तभी घर की महिलाओं की नजर पड़ गई तो उसे किसी तरह बचाया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था पर पूछताछ कर छोड़ भी दिया। लूट की घटना की  तहरीर देते ही पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी भी शुरू कर दी और मामले को टरकाने की कोशिश करने लगी।इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सीओ सुबोध गौतम को मामले की जानकारी दी। सीओ की दखल के बाद कोतवाली पुलिस ने जावेद व उसके तीन साथियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि लेनदेन का विवाद है फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें