फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को बटों से पीटा

Fri, 29 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
घायल रिटायर्ड फौजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने सराफा व्यापारी के पिता रिटायर्ड फौजी को तमंचे की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मकान के अंदर  चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए मकान में बाहर से ताला डाल दिया।
विज्ञापन


अपने को घिरा देख बदमाशों ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग का प्रयास किया। कारतूस मिस होने से बदमाश छत से कूदकर भाग गए। बदमाश मौके पर प्लेट पर पुलिस लिखी बाइक छोड़ गए हैं। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, घायल फौजी की गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

 मोहल्ला काशीनाथ में सराफा व्यापारी राजकुमार सोनी के सेना से रिटायर्ड पिता  शंभूदयाल सोनी का मकान है। इसमें वह अकेले रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे लूट के इरादे से घर में तीन बदमाश घुस गए। यह शंभूदयाल को तमंचों की बटों से पीटने लगे। घर के अंदर से  फौजी की चीख पुकार की आवाज सुनकर मोहल्लेवासी उनके मकान के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन


इन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए मकान के बाहर ताला डाल दिया। इसके बाद  कोतवाली पुलिस को सूचना  दी। खुद को घिरा देखकर बदमाश मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग का प्रयास करने लगे।  कारतूस मिस होने से यह छत से  कूदकर भाग गए। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले फौजी के परिजन  मौके पर पहुंचे। इन्हाेंने लहूलुहान फौजी को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया।

नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मोहल्लेवासियों के मुताबिक बदमाश पुलिस लिखी हुई फ्र ीडम बाइक से आए थे। भागते समय इनकी बाइक मौके पर ही छूट गई। इसे कोतवाली पुलिस अपने कब्जे में कोतवाली ले आई। इस संबंध में  कोतवाली प्रभारी लाल बहादुर यादव ने  बताया कि बाइक के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें