फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटने से क्षुब्ध बेटे ने की मां की हत्या

Fri, 29 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
आरोपी युवक से पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
शादी का रिश्ता टूटने से क्षुब्ध बेटे ने मां की गला घोंट कर हत्या कर दी। पिता-पुत्र की लड़ाई के बाद बीचबचाव करने पहुंची मां पर बेटे ने बेल्ट से प्रहार किया फिर उसके गले में बेल्ट फंसाकर मार दिया। इसके बाद उसे लुंगी से बांधकर छत से लटका दिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी मुन्नी देवी पत्नी पप्पू उर्फ पूरन सिंह ने अपने बेटे भोला उर्फ सतीश का विवाह बसई मोहम्मदपुर के गांव तिवारी की पुलिया निवासी युवती के साथ तय किया था। कुछ दिन पूर्व भोला का रिश्ता टूट गया। इससे भोला मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी बात को लेकर उसका परिवारीजनों से आए दिन विवाद होने लगा। गुरुवार रात करीब दस बजे भोला का पिता से विवाद हो गया। इस पर पिता पूरन सिंह घर से चले गए। बीचबचाव मां पहुंची तो उसने रिश्ता टूटने का आरोप उन पर लगाना शुरू कर दिया। कहासुनी होने पर आक्रोशित भोला ने बेल्ट से मां का गला घोंट दिया। हत्या के बाद भोला ने शव को लुंगी से बांधकर छत से लटका दिया। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा। उधर, बेटी की हत्या की खबर सुनते ही मृतका के पिता प्रेम सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रेम सिंह ने नाती भोला उर्फ सतीश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भोला को गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल लाइनपार ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद भोला का मां से विवाद होता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

घर में अकेली थी मां
मृतका मुन्नी देवी के तीन बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा भोला, दूसरे नंबर का मुन्नेश और तीसरे नंबर का मनोज था। मनोज दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं बेटी गुड़िया अपने मामा के यहां शादी समारोह में भाग लेने गैर जनपद गई थी। घटना के दौरान घर पर भोला के साथ उसके पिता पूरन सिंह ही थे। विवाद होने पर पिता पूरन सिंह भी घर से बाहर चला गया था। ऐसे में भोला ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें