फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को गोद में ले महिला ट्रेन के आगे कूदी

Wed, 11 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुरालियाें के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने  एक साल के पुत्र के  साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका का पिता ने  ससुरालियाें पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी भूपेंद्र कुशवाहा की पत्नी दिव्या (23) बुधवार शाम करीब चार
विज्ञापन


बजे अपने एक साल के बेटे भरत को गोद में लेकर उरई- झांसी रेलवे ट्रैक स्थित लोहिया पुल पर पहुंची और झांसी की ओर से आ रही छपरा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर कोतवाल संजय गुप्त मौके पर पहुंचे। यहां महिला के पर्स से उसका नाम पता व पिता का मोबाइल नंबर मिला। कोतवाल

ने मामले की जानकारी मृतका के पिता पटेल नगर निवासी उदयपाल को दी। वह मौके पर पहुंचा और ससुरालियाें के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। तहरीर में
विज्ञापन


बताया कि  दिव्या का विवाह वर्ष 2011 में भूपेंद्र कुशवाहा के साथ किया था। ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए दिव्या को आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इससे तंग होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें