फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बर्फबारी से 2.23 करोड़ रुपये का नुकसान

Wed, 11 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
snowfall shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
दो दिन की बर्फबारी और बारिश ने जिला सिरमौर में करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए। सैकड़ों ट्रांसफार्मर खराब हो गए। दर्जनों पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कों पर भी बर्फबारी ने भारी तबाही मचाई।


जिला के ऊपरी क्षेत्रों का संपर्क शेष हिमाचल से टूट गया। बर्फबारी के कहर से जिला सिरमौर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
बर्फबारी के पांच दिन बाद भी सिरमौर के हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। दर्जनों पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। सड़कों की हालत आवाजाही के लिए सामान्य नहीं हो पाई है। वहीं पानी के लिए भी त्राहि-त्राहि मची हुई है। कुल मिलाकर बर्फबारी ने ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को आफत में डाल दिया है। ऊपरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं लोगों की पहुंच से काफी दूर हो गई हैं। ठंड के कारण और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते ग्रामीणों के समक्ष कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।  
विज्ञापन



जिला सिरमौर में बर्फबारी व बारिश से हुए नुकसान का विभिन्न विभागों ने आकलन कर लिया है। विभिन्न विभागों को 2.23 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।  लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी व बारिश से 74 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। इसके अलावा लगभग 26 लाख रुपये का नुकसान जिला से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का भी आंका गया है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से 54 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। वहीं बिजली बोर्ड के 69 लाख रुपये पानी की तरह बह गए। इसके अलावा राजस्व विभाग ने भी लोगों की संपत्ति को पहुंचा 80 हजार रुपये का नुकसान आंका है।
विज्ञापन

---
विभन्न विभागों ने किया नुकसान का आकलन : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि विभिन्न विभागों ने नुकसान का आकलन कर लिया है। उन्होंने बताया कि सिरमौर में बर्फबारी से 2.23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिला के सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत का कार्य युद्घस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहसील राजगढ़ के अंतर्गत गांव नियोग में एक कच्चे मकान को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक को पांच हजार रुपये की राशि राहत के रूप में प्रदान की गई है। वहीं नौहराधार में भी एक व्यक्ति के घर में बिजली गिरने से पशुधन को हानि पहुंची। बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द बिजली, पानी व सड़क सुविधा बहाल की जाए ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें