फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय दो लुटेरे पकड़े, लूट का माल मिला

Tue, 09 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी एके त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों दंपति से तमंचे के बल पर नकदी व गहने लूटने के मामले में पुलिस ने दो अंतरप्रांतीय लुटेराें को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट में प्रयुक्त बाइक, गहने व दो तमंचे बरामद कर जेल भेज दिया। पकड़े गए लुटराें के खिलाफ यूपी के अलावा एमपी में भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं।  एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता
विज्ञापन


के दौरान बताया कि 29 जुलाई को कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बावली निवासी वीर विजय सिंह अपनी पत्नी अंबिता सिंह के साथ बेटे का इलाज करवाकर वापस बाइक से अपने गांव जा रहे थे। निजामपुर गांव के पास बाइक सवार दो लुटेराें ने दिनदहाड़े उनको रोक लिया और मारपीट कर तमंचे के बल पर करीब पांच हजार रुपये नकद व जंजीर, कान के कुंडल व एटीएम

कार्ड आदि लूटकर भाग गए थे। कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे अपने साथी दरोगा सोबरन यादव, सिपाही संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि के साथ सोमवार की देर रात करीब एक बजे औरैया जालौन मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो युवक सामने से आते दिखाई दिए जब पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने बाइक भगा दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनाें
विज्ञापन


को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम गुड्डू उर्फ जाकिर निवासी बंगरा व व मुनेंद्र भदौरिया निवासी दमरास थाना सिरसाकलार बताए तो पुलिस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योकि जाकिर शातिर लुटेरा है। पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि उसने ही बावली के पास दंपति के साथ लूट की थी। पुलिस ने उनकी तलाशी के दौरान दो तमंचा कारतूस व लूट में

प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद कर लूटे गए माल की जानकारी की। लुटेराें की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की जंजीर, कान के कुंडल व 400 रुपये, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर आरोपियाें को जेल भेज दिया।

लुटेराें की बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर
लुटेरे जो बाइक का इस्तेमाल लूट के  दौरान करते है वह चोरी की होती है और उस पर किसी अन्य वाहन का नंबर होता है। सोमवार की रात पकड़े गए लुटरों से प्लेटिना बाइक बरामद हुई। उस पर कोटरा कस्बा निवासी एक किसान के ट्रैक्टर का नंबर निकला। पुलिस चेसिस नंबर से बाइक मालिक का पता लगाने में जुटी है।

लूट का मास्टर माइंड है जाकिर
जाकिर निवासी बंगरा लूट का मास्टर माइंड है। उसने जिले के अलावा एमपी के मिहोना में भी लूट की वारदत को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ लूट, धोखाधड़ी सहित करीब 12 मुकदमें विभिन्न थानाें में दर्ज है। वहीं मुनेंद्र के खिलाफ भी 7 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें