फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम को लूटने में तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अकनीबा के पास हुई लूट में शामिल तीन लुटेरों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन पर स्वास्थ्य विभाग की दो एएनएम के साथ लूट का आरोप है। पीड़ित एएनएम ने इन लुटेरों की पहचान कर ली है। पकड़े गए आरोपियों पर कैलिया थाना क्षेत्र में भी एक लूट का आरोप है।
विज्ञापन


18 दिसंबर को शाम के वक्त दो एएनएम रेशमा परवीन व चंद्रकुमारी नदीगांव सीएचसी में एक मीटिंग में शामिल होकर बाइक से लौट रहीं थीं। बाइक रेशमा का भाई इमरान चला रहा था। ग्राम अकनीबा के पास तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने इमरान की आंखों में मिर्च झोक दी। इसके बाद तमंचा दिखाकर दोनों एएनएम को लूट लिया। लुटेरे जेवर, नकदी व महिला का

पर्स लूट कर भाग निकले। रेशमा ने मामले की तहरीर उसी दिन नदीगांव थाने में दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर की बजाए बदमाशों की सुरागरशी शुरू कर दी। इस दौरान मुखबिर से कुछ अहम जानकारियां मिली जिस पर एसओ मिथलेश सिंह, एसआई अरविंद कुमार द्विवेदी, सिपाही शिवशरण, सुनील कुमार व संघप्रिय ने दबिश देकर तीन बदमाशों को कन्हरी नहर पुल के
विज्ञापन


पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजकुमार पुत्र कृपाराम, मानवेंद्र पुत्र राजेश व सचिन पुत्र महिपाल निवासीगण ग्राम घिलौर थाना नदीगांव बताए गए हैं। अभियुक्तों के पास से लेडीज हैंडपर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, डीएल व आधा दर्जन मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए हैं। लूटे गए जेवर फिलहाल बरामद नहीं हो सके हैं।

बताया गया कि जेवरों को इन बदमाशों ने कोंच में किसी सुनार को बेचा है। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी ने कैलिया थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर को हुई एक और लूट का खुलासा किया है। उस दिन अजित कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम कुसमरा

थाना रेंढर अपनी पत्नी पिंकी के साथ ससुराल ग्राम धौरपुर जा रहा था। तभी तीन बदमाशों ने सलैया व जगनपुरा के बीच बंबा के पास इन्हें लूट लिया था। पिंकी ने आज इन लुटेरों की पहचान कर ली है लेकिन इनमें से केवल दो ही बदमाश राजकुमार व मानवेंद्र इस घटना में शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें