फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास हवाई फायरिंग, दहशत

Fri, 17 Nov 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
गोली चलाई - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग होेते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। युवक काफी शराब के नशे में था। फायरिंग कर युवक ने अस्पताल के बाहर मौजूद कई लोगों के साथ अभद्रता की। लोगों ने तुरंत फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली से फोर्स निकल पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस की जीप देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर चंद कदम में ही उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अंशुमान पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम चमारी थाना आटा के रूप में हुई है। पुलिस ने एक तमंचा व चार कारतूूस बरामद किए। पुलिस अंशुमान को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें