फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में एक मौत, शव रख लगाया जाम

Wed, 24 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाल, जालौन
विज्ञापन
अनुुपम की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक दूसरे के खेतों में अन्ना जानवर हांकने को लेकर धमना व लमसर गांवों के लोगों के बीच मंगलवार की देर रात हुई फायरिंग में एक घायल की मौत हो गई। बुधवार शाम मृतक के परिजनों ने जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग माने। पुलिस ने धमना के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर, एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 मंगलवार रात कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमना व लमसर के किसानों के बीच अन्ना जानवरों को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। पहले तो दोनों गांवों के लोगों के बीच लाठी डंडे चले फिर फायरिंग होने लगी। इसमें लमसर गांव के अनुपम यादव (25) पुत्र शिव सेवक, सुधीर उर्फ पप्पू (35) पुत्र बलराम व एक अन्य ग्रामीण जख्मी हो गए थे। अनुपम को झांसी रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके सिर में दो गोली लगी थी। कोतवाली पुलिस ने अनुपम के चाचा माधौ सिंह की तहरीर पर धमना गांव के रामशरन पुत्र कालका, रामस्वरूप, कृपाराम, हीरा सिंह व बाबू सिंह पुत्रगण प्यारेलाल, मुंदर सिंह कोटेदार, रामपाल का लड़के सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर व घायल ग्रामीण की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए दोनों गांवों के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात है।


 बुधवार देर शाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर एसडीएम सुरेश चंद्र व सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने के प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण देख आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। एसडीएम ने दो दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब शव हटाया गया। इधर, दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।  ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन भी उनकी मदद नहीं कर पा रहा है। इस कारण अन्ना जानवरों की समस्या खूनी संघर्ष तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें