फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/माधौगढ़। बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में एक बंद घर के ताले काटकर चोर लाखों का माल ले गए। गृहस्वामी पानी पूरी के धंधे पर सपरिवार आंध्रप्रदेश में है और पिछले महीने ही घर आया था। उधर, माधौगढ़ में मकान के पीछे से घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला काटकर बक्शा व अटैची पार कर ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासी अरविंद कुमार उर्फ पप्पू पुत्र मूलचंद्र रजक अपने परिवार के साथ धंधे पर आंध्रप्रदेश गया हुआ है। उसका घर बंद है। चोर बुधवार रात मुख्य गेट के ताले काटकर घर में घुस गए और नकदी जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस में ही अरविंद का पारिवारिक भाई रविकांत पुत्र बिहारीलाल रहता है, उसने सुबह ताले टूटे पड़े देख पुलिस को सूचना कर दी।

सागर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। फोन पर गृहस्वामी से बात हुई तो उसने बताया कि उसकी मां महारानी, पत्नी अंजनी तथा पुत्रवधू अर्चना के सोने चांदी के जेवर पचास हजार नकदी रखे थे जिन्हें चोर चुरा ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, माधौगढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी बद्री प्रजापति पुत्र रामवीर के घर में बुधवार की देर रात मकान के पीछे से चोर घर के अंदर घुसकर सामान वाले कमरे का ताला काटकर बक्सा व अटैची उठा ले गए। सुबह कमरे का ताला कटा देख परिजन सन्न रह गए। गृह स्वामी ने थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें