गोपीगंज। हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। नगर में राजमार्ग पर थाने के सामने सड़क पार कर रही स्कूटी में इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कानपुर के बिगनू थानाक्षेत्र के मझावन गांव निवासी ज्ञान सिंह (25) घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराने के बाद दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया। इसी तरह जंगीगंज के पास प्रयागदासपुर मोड़ पर साइकिल से घर जाते समय प्रयागदासपुर निवासी सूरज कनौजिया (26) बाइक के धक्के से गिरकर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से गोपीगंज सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।