माधौगढ़ स्थित गल्ला मंडी में चोराें ने एक माह में दूसरी बार चोरी की वारदात कर व्यापारियाें की नींद उड़ा दी है। इससे खफा व्यापारी पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा न होने तक हड़ताल पर चले गए हैं। माधौगढ़ निवासी गल्ला व्यापारी देवकीनंदन राठौर व राजेश कुमार गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। सोमवार की रात चोराें ने दोनाें दुकानों की दीवार में
छेद कर करीब चार बोरा गेहूं व दस बोरा सरसाें जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है चुरा लिया। सुबह जब लोगाें ने दुकानाें में सेंध देखी तो व्यापारियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियाें ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि एक माह पहले भी इसी तरह की वारदात हुई थी और उसका खुलासा न होने पर चोराें ने फिर से चोरी की।
व्यापारियाें ने पुलिस को तहरीर दी और इसके बाद बैठक कर तय किया जब तक चोरी करा खुलासा नहीं होगा तब तक वह अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संदिग्धाें की तलाश की जा रही है। जल्छ ही चारी का खुलासा कर आरोपियाें को जेल भेजा जाएगा।
लाखाें के गहने नकदी पार किए
आटा थाना क्षेत्र के गांव करमेर निवासी कृष्ण नारायण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात चोर उसके घर का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये नकद व एक लाख का गहना ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। चुर्खी थाना के गांव मुसमरिया में सोमवार की देर रात चोर लालाराम के घर में छत के रास्ते से घुसे और घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद व एक लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांचकर कार्रवाई की बात कही है।