फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला मंदिर की मूर्तियां टूटने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
किला मंदिर की मूर्तियां टूटने से तनाव
विज्ञापन

माधौगढ़ (जालौन)। गोपालपुरा में किला स्थित राम जानकी मंदिर में सीता राम की मूर्तियां टूटने से क्षेत्र में तनाव हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पूर्व गांव में एक संप्रदाय के यहां विवाह समारोह था, वहीं आए कुछ शरारती लोगों ने हरकत की है। सूचना पाकर सीओ और आसपास के दो तीन थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने फिलहाल समारोह वाले घर के मुखिया को हिरासत में लिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


सीओ गिरीश कुमार ने मूर्तियां ठीक कराकर दोबारा लगवाने का भी आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि किला करीब दो ढाई सौ साल पुराना है, जो कि अब खंडहर हो गया है। वहीं पर सीता राम की मूर्तियां भी स्थापित हैं। काफी ऊंचाई में होने के कारण लोगों का आना जाना काफी कम ही रहता है। सीओ ने किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें