फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में घायल महिला चित्रकूट रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बरात की अगवानी में हुई हर्ष फायरिंग से घायल महिला आंख के इलाज के लिए चित्रकूट को रवाना कर दी गई। पुलिस की जांच में दोनाली बंदूक से फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। बरातियों-घरातियों के बीच कहासुनी में असलहे रखा लिए गए। किसी तरह निकाह के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन


गाजीपुर कस्बे में प्रधान एजाज के भाई सरफराज की बेटी का बुधवार रात निकाह था। प्रयागराज के करेली से बरात आई थी। बराती डीजे में डांस करते जा रहे थे। तभी हर्ष फायरिंग में अयूब खां की पत्नी सरवरी (45) को गोली लगी थी। जिला अस्पताल से गोली आंख में लगने से डाक्टरों ने कानपुर को रेफर किया। परिजन उसका

इलाज कराने चित्रकूट लेकर गए हैं। पुलिस ने प्रधान और दूल्हे के पिता को थाने बुलाया। फायरिंग करने वाले के बारे में पूछताछ की। हालांकि उसके बारे मेें कोई कुछ पुलिस को नहीं बता सका, जबकि ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। पिटाई के बाद दूसरे बरातियों के पास मौजूद शस्त्रों को ग्रामीणों ने दबाव बनाकर जमा कराया। बाद में शस्त्रों को बातचीत के बाद वापस किया। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कोई भी तहरीर देने के लिए तैयार नहीं है। तहरीर न आने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें