पूछताछ करती सीओ रुक्मिणी वर्मा
- फोटो : amarujala
कोंच पुलिस ने बताया कि रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेरना निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप शनिवार शाम अपने छोटे भाई अरविंद की पत्नी मंजू के साथ बाइक से कोंच की तरफ आ रहे थे। अभी उनकी बाइक तीतरा और बस्ती गांव के बीच पहुंची तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को रोका और फिर तमंचा अड़ा मंजू के जेवर उतरवा लिए और उपेंद्र की जेब में पड़ी नकदी भी छीनी और फरार हो गए।
पीड़ितों ने डायल 100 को सूचना दी जिस पर गाड़ी मौके पर पहुंच गई। डायल 100 ने कोतवाली पुलिस को भी सूचित कर मौके पर बुला लिया। सीओ रुक्मिणी वर्मा भी लूट की खबर सुन कर मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सुराग तक हाथ नहीं लगा। बताया गया है कि बदमाश पांच हजार नकदी तथा मंगलसूत्र, झुमकी, ओम का पेंडल, अंगूठी तथा कमरपेटी आदि लूट ले गए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि लुटेरों का स्केच बनवाकर उनकी तलाश की जाएगी। जल्द ही घटना का अनावरण भी किया जाएगा।