फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से ढाई लाख के जेवर, नगदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस से शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां का बैग चोरी हो गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये और करीब एक लाख के जेवर थे। घटना की जानकारी होते ही समारोह में हड़कंप मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि फुटेज से कुछ सुराग मिले है, दो किशोर बैग ले जाते दिखे है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोंच रोड स्थित मधुवन विला में पटेल नगर निवासी सुनील शर्मा की भतीजी की शादी समारोह चल रहा था। सुनील ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, तभी उनकी भाभी भी वहीं खड़ी होकर वर वधू को आशीर्वाद दे रही थीं। इस दौरान पास में रखा भाभी का बैग गायब हो गया। बैग में जेवर और नगदी थी।

भाभी के शोर मचाने पर बारातियों, जनातियों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद समारोह में सन्नाटा छा गया। आनन फानन में पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस पहुंचकर वहां लगे कैमरे देखे और उस आधार पर 4-5 संदिग्ध लड़कों को पकड़ कर कोतवाली लाई। कोतवाल के मुताबिक फुटेज में दो किशोर बैग ले जाते दिख रहे हैं, उनके चेहरे और साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद हुआ डांस, पसरा सन्नाटा
समारोह में चोरी की जानकारी होते ही वहां न सिर्फ सन्नाटा छा गया बल्कि स्टेज के पास हो रहा डांस भी बंद हो गया। कुछ लोगों ने तो खाना भी नहीं खाया।

मोबाइल भी बनेंगे मददगार
पुलिस सूत्रों की मानें तो बैग में तीन मोबाइल भी थे। जिन्हें सर्विलांस में लगाया गया है। माना जा है मोबाइल खुलते ही चोर भी धरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें