फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की फिराक में खड़े बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस ने शनिवार को रात बुढ़ाना-मंदवाड़ा लिंक मार्ग पर लूट की फिराक में खडे़ दो बदमाशों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गया बदमाश गांव भैंसाना निवासी तरुण तोमर पुत्र हर्षवर्धन और अंकित पुत्र विकास है। दोनों बदमाश सड़क पर लूटपाट करने के लिए खड़े थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भागे चोर
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र की बायवाला पुलिस चौकी तथा मेरठ-करनाल हाईवे पर यूपी 100 पुलिस को चोर द्वारा बुढ़ाना लकड़ी की आढ़त से ट्रैक्टर ट्राली चुराने की सूचना मिली। यूपी 100 पुलिस तथा बायवाला पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोर का पीछा किया। पुलिस को आता देखकर चोर पारसी घाट पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली मालिक का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें