कड़ी गई शराब की पेटियों को पिकप पर लदवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
होली पर पंजाब से अवैध रूप से लाई गई अंग्रेजी शराब की लगभग 200 पेटियां मुहल्ला तोपखाना में बंद पड़ी बेकरी के गोदाम से कोतवाली पुलिस ने बरामद की। एसआई सलमान अली को सूचना मिली कि होली पर शराब की खपत को बढ़ाने के लिए मुहल्ला तोपखाना में पंजाब से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाई गई है। ये एक बंद पड़ी बेकरी में रखी गई। एसआई ने
इसके बारे में कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव को बताया। इसके बाद चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह से मिलकर घेराबंदी कर बेकरी में छापेमारी की। तलाशी लेने पर पुलिस ने बेकरी के गोदाम से पंजाब की बनी अंग्रेजी शराब की लगभग 200 पेटियां बरामद कीं। दो पिकप गाड़ियों में इन सभी पेटियों को वहां से उठवाकर कोतवाली ले आया गया। वहीं, कोतवाली
प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बेकरी के मालिक छोटे चाय वाले को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि उसने दो साल पहले इस गोदाम उमेश गुप्त को किराए पर दिया था। पुलिस अब इस शराब के मालिक का पता लगा रही है। उधर, सीओ कुलदीप सिंह ने इस सफलता पर कोतवाली पुलिस को बधाई दी।