फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार माइनर के पास शुक्रवार की दोपहर बंगरा की ओर जा रही टेंपो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टेंपो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। उधर से निकल रहे राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबे चंद्रकुमार (60) पुत्र शिवचंद्र सिंह निवासी हरौली थाना माधौगढ़, पुष्पा देवी (45) पत्नी मानसिंह निवासी कंजौसा, अनिल कुमार (29) पुत्र रामदास निवासी लहूरा चुर्खी को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी,

लेकिन जब तक रेवती रमण (50) पुत्र दयाशंकर निवासी महूटा थाना रामपुरा को टेंपो के नीचे से निकाला जाता तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराकर रेवती रमण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें