फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में बीच सड़क पर युवक को चाकू मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मामूली विवाद में बाइक सवार युवक को स्कूटी सवार ने बीच सड़क पर चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार का पता लगाने लगी। कोतवाल का कहना है कि हमलावर संत सिंह बताया जा रहा है, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का है। तहरीर मिली है, दोनों के बीच वाहनों के टकराने का विवाद हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लगभग सात बजे नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी निखिल शर्मा उर्फ लल्ला तहसील में कैंटीन चलाता है। सोमवार की सुबह निखिल अपनी बाइक से बाजार जा रहा था तभी रामगंज मोहल्ले मे बर्फ फैक्ट्री के पास पीछे से तेजी से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक ने बाइक मे टक्कर मार दी। जब बाइक सवार निखिल ने इसका विरोध किया तो स्कूटी सवार युवक ने गाड़ी से चाकू निकाल कर निखिल के पेट में घोंप दिया।
जिससे निखिल घायल होकर गिर पड़ा और स्कूटी सवार युवक भाग गया। तभी वहां से एक युवक बाइक से निकला तो उसने निखिल को लहूलुहान हालत में देखा तो उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। सूचना के काफी देर बाद पुलिस भी पहुंची। सीएचसी से निखिल को कानपुर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर भी बनी हुई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी संतसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी। वहीं बीच सड़क पर वारदात होने से इलाकाई लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें