एट (जालौन)। घर में अकेली किशोरी को गांव के ही एक व्यक्ति ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पिता लड़की को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है।
एट थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह किशोरी को गांव के युवक ने घर में घुसकर बुरी नीयत से पकड़ लिया और वह चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने की कोशिश करने लगा तभी किसी तरह लड़की चीखने चिल्लाने लगी तो शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
घटना के समय लड़की के माता पिता एक शादी समारोह में गांव से बाहर गए हुए थे। घर में उसके दो छोटे छोटे भाई और बूढ़ी दादी थीं। जब परिजन शादी से लौट कर आए तो लड़की ने पूरी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर एट थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।