फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने पड़ोसी के साथ मिलकर बहू को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। जानवरों को चारा डालने को लेकर सास बहू में विवाद हो गया। सास ने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर बहू की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बहू ने थाने में सास व पड़ोसी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना निवासी मन्नी पत्नी पन्नालाल केवट का शुक्रवार सुबह अपनी सास भूरी देवी से जानवरों बांधने व चारा डालने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सास भूरी ने पड़ोसी युवक भानसिंह को बुला लिया और दोनों ने मिलकर लाठी डंडों से मन्नी को पीटकर घायल कर दिया। घटना के समय महिला का पति खेतों पर गया था। घायल महिला ने डकोर थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बहू को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें