फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, सैकड़ों घरों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव के सामने शुक्रवार की भोर में गाजीपुर से सैयदराजा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर को धक्का मारते हुए आसिफ खां की साइकिल दुकान को तोड़ने के बाद पेड़ से टकरा गया। यह संयोग रहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में गाजीपुर से सैयदराजा की तरफ तेज रफ्तार से एक ट्रक जा रहा था। हरपुर के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को धक्का मारते हुए पास ही स्थित आसिफ खां की साइकल की दुकान को तोड़ता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह संयोग ही रहा कि घटना के समय आपूर्ति शुरू थी और जैसे ही टक्क र हुई आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब 400 से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के घर अंधेरे में डूब गए। इस संबंध में जेई तापस कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवा कर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। आपूर्ति को जल्द बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि ट्रक मालिक से क्षतिपूर्ति वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें