फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस लूट कांड में पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रोडवेज बस लूट कांड में शामिल बदमाश को शुक्रवार को डकैती कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाकर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वारदात शहर कोतवाली के रिनियां फाटक के पास करीब 14 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी रोडवेज बस के परिचालक इश्तियाक अहमद पुत्र मुस्तफा ने उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उरई के मोहल्ला रामनगर ईदगाह के पास रहने वाले कल्लू पुत्र आशाराम ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास रोडवेज चालक व सवारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट कर उससे भी हजारों रुपये लूट लिए थे।

बाद में पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर 5,760 रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। कुछ समय बाद कल्लू जमानत पर छूट गया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को डकैती कोर्ट के जज नरेंद्र कुमार ने कल्लू पर दोष साबित होने पर पांच साल की सजा व दस हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। राजपूत ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को मृत्यु हो चुकी है। दो आरोपियों को पहले ही सजा हो चुकी है। जबकि एक अज्ञात की अब तक पुलिस पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें