फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से टप्पेबाजाें ने 1 लाख 61 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पांच दिन बाद खुले बैंक-सरकारी दफ्तर, उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के स्टेट बैंक में रुपये जमा करने गया व्यापारी पैसा जमा करने के लिए रसीद भरने लगा। इसी दौरान मौका पाकर शातिर टप्पेबाज उसका रुपयाें से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आसपास बैग की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस बैंक पहुंची और कैमराें से फुटेज निकालकर संदिग्ध की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

    
शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी व्यापारी देवेंद्र चौरसिया गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अपने खाते में रुपये जमा करने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गए। वहां पर उन्हाेंने रुपयाें से भरा बैग वहीं बगल में रख लिया और अपना जाम फार्म भरने लगे। इसी बीच किसी शातिर टप्पेबाज ने उनका रुपयाें से भरा बैग पार कर दिया। जब उनकी निगाह बैक के स्थान पर गई तो बैग गायब देख वह सन्न रह गए। उन्हाेंने बैंक के गार्ड को जानकारी दी और बैग की तलाश की लेकिन बैग नहीं मिला। इस पर वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस बैंक पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी से फुटेज लेकर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि वह मामले के  खुलासे के लिए लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें