पहाड़गांव(जालौन)। कैलिया थानाक्षेत्र के देवगांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास स्थित पिपरमेंट प्लांट में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवगांव निवासी मनोज के पुत्र जितेंद्र कुमार (23) ने शनिवार की रात घर के पास बने पिपरमेंट प्लांट में लगे गाटर से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रविवार की सुबह जब लोगों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी।
रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। वह खेती बाड़ी का काम करता था। वहीं, थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। नहीं उसके मौत का कोई कारण बता पा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।