फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की हत्या में दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहारी दाउदपुर में सतेंद्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के मामले में नामजद दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मध्यप्रदेश भागने की फिराक में कोंच चौराहे पर बैठा था। तभी पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन

गांव सिहारी दाउदपुर निवासी सतेंद्र की रुपये उधार न देने पर दोस्तों ने 23 नवंबर की रात शराब पिलाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के लिए गांव के बाहर भगवानदास के खेत में फेंक दिया था। मृत युवक के पिता ने गांव के ही उसके दोस्त शिवपाल और छोटे साहब के खिलाफ सतेंद्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी छोटे साहब को जालौन कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह नगर के कोंच रोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। वह मप्र भागने की फिराक में यहां बैठा था।
पूछताछ में छोटे साहब ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को उसने सतेंद्र व शिवपाल के साथ शराब पी थी। तभी सतेंद्र से कुछ पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। शिवपाल भी उससे कई बार उधार पैसे मांग चुका था। उसने हाल में ही अपनी तीन बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेची थी। कहासुनी के बाद नशे में उसने व शिवपाल ने चाकू से गला रेतकर सतेंद्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें