उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा में सोमवार की सुबह एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवक के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके।
मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी राजेश प्रजापति के पुत्र अर्जुन (22) ने सोमवार की सुबह कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले ही अर्जुन की शादी हुई थी। वह गुटखा, पानमसाला आदि की सेल्समैनी करता था। इधर, पुलिस का कहना है कि परिजन मौत की कोई भी वजह नहीं बता पा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल की जाएगी।